11वी झारखंड लोक सेवा की परीक्षा अतिशीघ्र हो।
10वी झारखंड लोक सेवा परीक्षा को हुए 1 वर्ष से भी ज्यादा हो चुका है और अभ्यर्थी उत्सुकतावश 11वी झारखंड लोक सेवा परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आयोग द्वारा अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थी निराश और हतोत्साहित हो रहे हैं। उनका समय और परिश्रम दोनों बेकार हो रहा है। ऐसे में झारखंड सरकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, झारखंड लोक सेवा आयोग, झारखंड कार्मिक आयोग एवं झारखंड प्रधान सचिव से विनीत निवेदन है कि इस विषयवस्तु पर ध्यान दें और अतिशीघ्र 11वी झारखंड लोक सेवा परीक्षा लें।